चंदनी पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुहम्मदाबाद: चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता का प्रारंभ निदेशक नवीन राय ने फीता काटकर किया।प्रथम दिन की प्रतियोगिता में टॉफी दौड़ में नर्सरी के अखिलेश यादव ने बाजी मारी।50 मीटर की रेस में क्लास 3 के रेहान खान प्रथम रहे।बिस्किट दौड़ में शिवानी प्रथम स्पून रेस में प्रभंजली प्रथम म्यूजिकल बाल में क्लास 4 के जीशान प्रथम रहे।इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय माधव सरकार सतीश यूसुफ निकहत परवीन अंकिता आदि मौजूद रहे।