लाकडाउन में कानून का उल्लंघन करने वालो पर कठोर कार्यवाई हो :विनय सिंह

भांवरकोल:क्षेत्र के भरौली गाजीपुर मार्ग स्थित कुंडेसर ग्राम सभा मे बुधवार को सुबह लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया गया जिसमें लोगों को घर में ही रहने का आग्रह किया गया।पुलिस ने करीब तीन बजे कुंडेसर में दुकानों को बन्द करा दिया वही ज्यादा भीड़ भाड़ वाले एरिया मुहम्मदाबाद कस्बा की अधिकतर दुकानें खुली रही।सड़क मार्ग दिनभर सवारी गाड़िया ऑटो व मैजिक दौड़ती रही।पुलिस प्रशासन द्रारा ऐसे सवारी गाड़ियों को चिन्हित कर दंडित किया जाए जो कानून का उलंघन कर रहा है।ग्रामीण विनय सिंह ने बातचीत में बताया कि एक तरफ जनजागरूकता  और जनसहयोग  करने वालो को हतोत्साहित होंगे जो समाज में अच्छा संदेश नही जाएगा।