भांवरकोल/गाजीपुर:कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जारी किए गए लॉकडाउन आदेश के दूसरे दिन गुरुवार को सख्ती से लागू कराने के लिए वरीय पदाधिकारियों को स्वयं सड़कों पर उतरना पड़ा। लाकडाउन आदेश को लेकर पुलिस ने और प्रशासनिक अधिकारियों के तेवर काफी सख्त दिखे। सघन चेकिंग के साथ- साथ सड़क पर पैदल नजर आने वाले लोगों से जगह- जगह पूछताछ की जाती रही। कई जगहों पर वाहन चालकों के साथ पुलिस ने सख्ती दिखायी ।करीब 8 बजे बजे के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों के तेवर सख्त हो गए। इस दौरान अतिआवश्यक कार्य से जा रहे कई लोगों को छूट भी दी गयी।थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव व अन्य पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र में लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्वयं सरकारी और गैर सरकारी दोनों तरह की गाड़ियों की सघन जांच की। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को भी बंद रखने को लेकर प्रशासनिक सख्ती दिखी।
सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों की गतिविधियों की जांच- पड़ताल को लेकर नरमी नहीं बरती गयी। पुलिस- प्रशासन की सख्ती के बाद सड़कों पर भी इसका असर दिखायी दिया। सड़कों पर जरूरी कार्यों को लेकर इक्के- दुक्के लोग ही आवाजाही करते नजर आए।
