जमनिया:गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के प्रबंध निदेशक आकाश यादव के द्वारा को अपने सीमित संसाधनों से क्षेत्र में निर्धन परिवारो में जाकर लगातार मदद कर रहे है।इस कोरोना के लाक डाउन में सबसे ज्यादा दिक्कत हमारे समाज के सबसे दबे कुचले मुसहर बिरादरी को है।लाक डाउन होने की वजह से इनके सामने दो वक्त की रोटी की समस्या आ चुकी है।इसको देखते हुए आकाश यादव द्वारा शनिवार को दरौली मुसहर बस्ती में वितरित किया गया।इस दौरान उनके द्वारा गाँव ने सबको जागरूक किया गया कि आपस में कम से कम 1 मीटर की दूरी बना कर रखें। तथा घरों से बाहर ना निकले।आकाश यादव ने कहा कि जमानिया पुलिस व प्रशासन की तारीफ भी किए जो लगातार गरीबो के झोपड़ी में जाकर राशन सामग्री बाट रहे है। सबकी जिम्मेदारी भी बनती है कि समाज में कोई भुखमरी का शिकार न हो।
(मनीष यादव की रिपोर्ट)
