
भांवरकोल -लंबे समय से अपनी कार्यशैली से उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी एक अलग पहचान बना चुके भांवरकोल थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने एक बार फिर लॉक डाउन में मानवता की मिसाल पेश की है। मैं भी भूखा ना रहूं कोई ना भूखा सोय का सही अर्थ लोगों को बताया है। भांवरकोल पुलिस द्वारा मुसहर बस्तियों में जाकर गरीब एवं निर्धन परिवारों को राशन सामग्री बाटा।

शुक्रवार को थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में लॉकडाउन के दौरान अपनी दैनिक ड्यूटी के साथ-साथ क्षेत्र अंतर्गत जाकर 28 मुसहर गरीब एवं निर्धन परिवारों को राशन सामग्री चावल ,आटा, दाल, तेल,मसाला, आलू आदि उपलब्ध कराई गयी।

जिससे आपात स्थिति के दौरान वह लोग अपने परिवारों का भरण पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि वह लॉकडाउन के दौरान गरीबों की हर सम्भव मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी बेवजह घरों से बाहर न निकलें। और जनता से सहयोग की अपील की है।
(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)
