
मुहम्मदाबाद: जिले में कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में जिला प्रशासन के साथ साथ स्थानीय पंचायत भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्रिय हो गये है।रविवार को गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद ब्लाक के चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़ काव कराया गया। और लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा ने लोगों से स्वच्छता बनाये रखने की अपील की। और कहा कि इस वायरस के विरूद्ध एकजुट होकर सभी की सहभागिता जरूरी है। इसको लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही न करें। ग्राम प्रधान ने कहा कि सामाजिक दूरी बनाकर रहने में ज्यादा भलाई है। और समय समय पर अपने हाथों को धोना इसका बेहतर उपाय है।इस मौके पर शोएब मलिक, शाहनवाज कुरैशी, रोहित कुमार, सुगन्धु पासवान, दिलीप कुमार, फ़िरदौस कुरैशी, रामानन्द पाल, अरबाज़ कुरैशी, आदि लोग मौजूद रहे।
