लॉकडाउन : रेलवे लाइन एवं नेशनल हाइवे के सहारे पैदल निकल पड़े हैं सैकड़ों मजदूर

मुहम्मदाबाद:लाकडाउन के बाद देश भर से मजदूर अपने गाँव के लिए सैकड़ों किमी पैदल ही निकल पड़े है।मुहम्मदाबाद चौराहे एव यूसुफपुर स्टेशन के पास अकबरपुर से दर्जनों की संख्या में मजदूर बिहार के आरा ,पूर्णिया के लिए रेलवे लाइन के किनारे-किनारे चल दिए तो वही बिहार से कानपुर एवं  नगरा से सिगरौली(सोनभद्र) के लिए नेशनल हाइवे -31 पर पैदल जाते मिले। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड के अधिकतर लोग महानगरों में काम करने जाते है। देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद इन मजदूरों के पास कुछ करने को ही नहीं बचा। “लॉकडाउन के चलते यातायात पूरी तरह ठप्प है वहीं ठेकेदार द्धारा काम बंद हो जाने की वजह से रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया मजबूरी में हम सब मजदूर पैदल ही अपना सामान लेकर चल दिए हैं।

वहीं सिंगरौली निवासी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि सारे काम-धंधे बंद है। चूल्हे नही जल रहे। मकान स्वामी निकाल दिया। ठेकेदारों द्वारा पैसे भी नही मिले इसलिए घर लौटने के सिवाए कोई चारा नही बचा है। इसलिए पैदल ही चल पड़े।

इन पैदल सफर कर रहे मजदूरों की मदद के लिए भी लोग आगे आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लॉकडाउन में अपने घरों के लिए पैदल निकल चुके मजदूरों और कामगारों के लिए स्कूल और धर्मशालालों में रुकने और खाने की व्यवस्था की जाए। सरकार के अलावा आसपास के लोग भी उनके खाने का इंतजाम करें, क्योंकि ये बड़ी लड़ाई है, जिसमें हम सबको मिलकर कर लड़ना है। ।