गौसपुर के दिलावरपुर मौजे  में ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदो के घर पहुंचवाया राशन

मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गांव गौसपुर के दिलावरपुर मौजे  में ग्राम प्रधान अभयनारायण यादव एवं समाजसेवी आशीष उपाध्याय  ने 78  गरीब और जरूरतमंद परिवारो में  लोगों की मदद की। इसके लिए खाद्य सामग्री और जरूरत का सामान गरीब और कमजोर लोगों के घर पहुंचवाया।

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के चलते पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में सभी काम धंधे बंद हो गए हैं। संपन्न परिवारों में तो किसी तरह की परेशानी नहीं है मगर गरीब बेसहारा और मजदूर तबके के सामने अब खाद्य सामग्री को लेकर परेशानियां आने लगी है। सरकार के साथ साथ सामाजिक संगठन भी लॉक डाउन के दौरान परेशान और जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे रहे हैं। रविवार को ग्राम गौसपुर   में ग्राम प्रधान अभयनारायण यादव व समाजसेवी आशीष उपाध्याय  ने गांव में ऐसे गरीब बेसहारा और कमज़ोर लोगों को जिनके घर खाद्य सामग्री को लेकर परेशानी हो गई है उन तमाम लोगों को आटा, चावल,दाल, तेल, नमक आदि जरुरी सामान का वितरण कराया। समाजसेवी आशीष उपाध्याय  ने सभी जरूरतमंद लोगो के घर पर राशन और आवश्यक सामान पहुंचाया और लोगों से अपील की के गांव में कोई भी अगर जरूरतमंद है तो उसकी सूचना दें।इस मौके पर महेश यादव, आशीष मुन्ना यादव ने  वितरण में सहयोग किया