भांवरकोल:कोरोना के कहर से उत्पन्न हुए संकट के समय थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी मच्छटी के इंचार्ज नन्दलाल कुशवाहा ने अपनी ड्यूटी के साथ ही लोगों की मदद में भी हाथ बटा रहे हैं। राहगीरों को चौकी इंचार्ज नन्दलाल कुशवाहा ने लंच पैकेट बांट कर राहत प्रदान की।कोरोना को लेकर लाक डाउन के बाद बाहरी शहरों से मजदूर व अन्य लोग अपने अपने गांव और वतन को वापस लौटने लगे हैं। सड़कों पर वाहनों के अभाव में सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल कर राहगीर अपने-अपने गांव घर के लिए चल पड़े। भूख प्यास से परेशान राहगीरों की मदद के लिए आम नागरिकों के साथ ही चौकी इंचार्ज भी मदद करते देखे जा रहे हैं।गाजीपुर भरौली मार्ग एन एच 31 पर स्थित मच्छटी चौकी के पास राहगीरों को लंच पैकेट बाटते हुए दिखाई पड़े।चौकी इंचार्ज नन्दलाल कुशवाहा ने बताया कि जहां सभी लोग आगे बढ़ चढ़कर गरीब तबके के लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।वहीं हमारे थाने के सभी कर्मचारियों व मेरे द्वारा लंच पैकेट के साथ आटा,चावल,दाल, मसाला, तेल ,आलू की व्यवस्था कर गरीब परिवारों को बांटा गया है,जो रोज मेहनत, मजदूरी और मुसहर बस्तीयो के परिवार का पालन पोषण करते थे लेकिन जहां पूरा प्रदेश इस समय महामारी से जंग लड़ रहा है।वही इन परिवारों की कमाई भी रुक गई है लेकिन परिवार भूखा ना सोए इसलिए हमारे थाने के सभी कर्मचारियों के सहयोग और उन परिवारों तक कम से कम एक वक्त का खाना पहुंचा सकें यही हमारा प्रयास था और जब तक लाॅक डाउन स्थिति प्रदेश में लागू रहती है तब तक हमारे पुलिस चौकी की ओर से जो भी संभव मदद हो सकेगी इन गरीब परिवारों तक जरूर पहुंचाने जाएगी।
( अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)
