पखनपुरा गाव के युवकों ने जरूरतमंद लोगो को करा रहे भोजन

भांवरकोल:क्षेत्र के पखनपुरा गाव के नौजवानो ने लाकडाउन में जरूरतमन्दो ,गरीब,मजदूरो एवं राहगिरो के बीच पहुचकर लगातार खाने के पैकेट वितरित कर रहे है।इस मौके पर “एक सप्ताह से लाकडाउन का दंश झेल रहे क्षेत्रवासियो को अब खाने-पीने की परेशानी होने लगी है। खासकर मजदूर व गरीब तबके के लोगों पर । ऐसे में पखनपुरा के नौजवान पूरी तरह सचेत है । और पैनी नजर रखे है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे । हम आपको विश्वास दिलाते है कि हमारे क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा-प्यासा नही रहेगा और सभी तक खाने से लेकर जरूरत की हर बस्तुओ को पहुचाने का कार्य किया जाएगा। “इस समय भूखों को खाना खिलाने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नही है। इसलिये लाकडाउन में गरीबो व भूखों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है। करोना से जंग जीतने तक यह काम जारी रहेगा