समाजिक संस्था आगुनबाड ने बांटे गरीबो में बाटे  राशन पैकेट

लौवाडीह:विश्वव्यापी कोरोना वायरस को लेकर देश भर में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए गाँव  जोगामुसाहिब  में  समाजिक संस्था आगुनबाड  ने  बेसहारा, लाचार लोगों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध  समाजसेवी रंजन राय ,हिमांशु राय के नेतृत्व  में किया गया।

रंजन राय  व उनकी मॉर्निंग वॉक टीम की ओर से गरीब, लाचार, बेसहारा व बाहर से आने वाले लोगों के लिए राशन-पानी का इंतजाम किया जा रहा है।आटा, चावल, आलू, सब्जी, मसाला, नमक, तेल सहित अन्य सामानों की पैकिग की गई।

इस मौके पर लाकडाउन के उद्देश्य को समझाते हुए उन्हें घरों में रहने के लिए  प्रेरित किया और  उन्हें  आश्वस्त कर कहा कि किसी भी तरह की जरूरत के लिए बाहर जाने के आवश्यकता नही है।जरूरत पड़े तो बेहिचक संस्था के सदस्यों को सूचित करें तत्काल  उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस नेक कार्यो   मे  ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा।

(योगेश राय की रिपोर्ट)