गाजीपुर: जनपद में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। जिले में आए 11 जमातियों में से एक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। यह रिपोर्ट गुरुवार की दोपहर जिला प्रशासन को मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने की है। आनन-फानन स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त मस्जिद में पहुंची और दोनों को जिला अस्पातल लाया जा रहा है। इससे पूर्व दो जमातियों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। वहीं शेष सभी जमातियों का भी सैम्पल जांच के लिए बीएचयू भेजने की तैयारी की जा रही है। गाजीपुर में कोरोना का यह पहला मामला सामने आया है इससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। दोनों कोरोना पीड़ितो को भर्ती के लिए जिला अस्पातल में कवायद शुरु कर दी है। नगर के एक मस्जिद में ठहरे सभी जमातियों के दिल्ली जमात में शामिल होने व उनमें से 6 को बुखार की शिकायत पर दो के भेजे गए स्वैब टेस्ट रिपोर्ट आने का इंतजार मेडिकल टीम द्वारा किया जा रहा था। एक पॉजिटिव आने के बाद अब प्रशासन सक्रिय हो गया है। वहीं एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है।
