सिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ0 कन्हैया सिंह व डॉ0 नीलम ने वितरित किया राहत सामग्री, आकाश यादव भी रहे मौजूद

सिटी हॉस्पिटल जमानिया के प्रबंध निदेशक डॉ कन्हैया सिंह व डॉक्टर नीलम सिंह द्वारा कोरोना वायरस के चलते लागू लाक डाउन में जमानिया कस्बा में सड़क किनारे रहने वाले डोम परिवारों को राशन,लाई, बिस्किट, साबुन  वितरित किया।
इस दौरान डॉक्टर नीलम द्वारा सिटी हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा सबके हाथों को सेनेटाइज कराया गया।
इस दौरान डॉक्टर कन्हैया सिंह ने सबको जागरूक किया सोशल डिस्टेंसिंग यानी कि आपस मे काम से कम 3 फ़ीट की दूरी बना कर रहें।
इस अवसर पर गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के प्रबंध निदेशक आकाश यादव भी उपस्थित रहे। श्री इस दौरान आकाश यादव ने ने कहा कि यह परिवार प्रतिदिन कमाता खाता है इस लॉक डाउन की वजह से इनके सामने भुखमरी की समस्या आ गयी है इसको देखते हुए डॉ कन्हैया सिंह जी व डॉ नीलम सिंह जी का इनको मूलभूत जरूरत के समान उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।
इस राहत कार्य मे मुख्य रूप से डॉ राजीव सिंह यादव, रुद्रा यादव, भोला गिर, रामप्रवेश बिंद, धर्मेंद्र गुप्ता , गोविंद प्रेमी का योगदान रहा। डॉ नीलम सिंह व डॉ कन्हैया सिंह ने कहा कि सिटी हॉस्पिटल जमानियां द्वारा आगे भी इस तरह का राहत सामग्री का वितरण जारी रहेगा।