
भांवरकोल: स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा टोडरपुर के घर घर में स्थानीय सम्राट अशोक क्लब के सौजन्य से प्रधानमंत्री मोदी के आह्रवान ने पर चल रहे इक्कीस दिवसीय देशव्यापी लाकडाउन के नियमों का पूर्ण रूपेण पालन करते हुए महामारी कोरोना से खुद को बचाने के लिए एक एक घंटे पर हाथ साफ करते रहनेवाले के लिए घर घर पहुंच कर संदेश देने के साथ ही हर घर को डिटाल साबुन का वितरण किया।जाति धर्म संप्रदाय से परे गांव के समस्त घरों में साबुन के साथ ही सम्राट अशोक कलब के कर्मठ युवा सदस्यों लल्लन मौर्य, राजेश बागी, कुंदन, विजय ,प्रिंस मौर्यआदि ने सोशल डिस्टेंस का पालनन करते हुए भांवरकोल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विश्वनाथ सिंह यादव के निर्देशानुसार दो दो सदस्यों की टोलियां बनाकर लगभग दो सौ पचास घरों में साबुन देने का सराहनीय कार्य सम्राट अशोक क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र बौद्ध के देखरेख में किये। साबुन प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से ,राम प्रवेश राम,नथुनी कनौजिया, बाबूलाल कनौजिया,गोरख राजभर, पशुपति गोड,विक्रमा गोड,छेदी यादव सहित सैंकड़ों लोग शामिल हैं। इस नेक कार्य क्रम के संरक्षक नाथू लाल मौर्य,ने बताया कि अगले दिन भी दूसरे गांवों में भी हाथ धोने के लिए साबुन बांटें जायेंगे।
