कोरोना वायरस को लेकर थानाध्यक्ष ने विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर दिए निर्देश

भांवरकोल : लाक डाउन व जनपद मे जमात में आए जमातीयो की रिपोर्ट पांजेटिव आने के बाद से जिला प्रशासन व पुलिस एलर्ट हो चुकी है। जिसे लेकर जगह जगह विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ बैठक की जा रहीं है। भांवरकोल थाने में धर्म गुरुओं के साथ बैठक की गई । थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि सभी लोग लाक डाउन का पालन कर जिला प्रशासन कि मदद करें किसी भी बाहरी व्यक्ति को गाँव में घुसने न दे। किसी व्यक्ति पर शंका होतें ही पुलिस को सुचना देकर प्रशासन कि मदद करे ।

प्रभु की भक्ति में शक्ति और शक्ति से जीवन में मोक्ष प्राप्त

थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक मे धर्म गुरुओं को कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न मंदिर, मस्जिद आदि के धर्मगुरुओं को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति में ही शक्ति है और शक्ति से ही जीवन में मोक्ष प्राप्त हो सकता है। अगर मन में लगन है तो हम क्या कुछ नहीं कर सकते? बस प्रभु को जानने का रास्ता आना चाहिए। प्रभु को पाने के लिए तन की पवित्रता के साथ मन की पवित्रता भी अति आवश्यक है।इस बैठक में चौकी इंचार्ज मच्छटी नन्दलाल कुशवाहा, सैय्यद अहमद काजी जितेन्द्र कुमार सिंह साहिर फरीद निजाम अली नौशाद आदिल प्रमोद मिश्रा अशोक मिश्रा राम विलास पांडे धर्मेंद्र यादव पुष्कर सिंह यादव कमला गिरि आदि धर्म गुरु मौजूद रहे है।

(रिपोर्ट-अजय कुमार यादव)