ग्राम प्रधान का नेक पहल ग्राम सभा मे सभी राशन कार्डों पर दिलवाया फ्री राशन

गाजीपुर:भांवरकोल ब्लाक की ग्राम सभा फखनपुरा में अन्तोदय व मनरेगा जाॅबकार्डधारकों के साथ ही पात्र गृहस्थी राशन कार्डों को राशन बिल्कुल फ्री बांटा जा रहा है। यह व्यवस्था ग्राम प्रधान नदीम सिद्दकी ने अपने स्तर से किए है। प्रधान ने बताया कि राज्य सरकार ने अन्तोदय राशन कार्ड और मनरेगा जाॅबकार्ड वालों को मुफ्त राशन दिए जाने के आदेश दिए हैं।लेकिन फखनपुरा
ग्राम सभा में कुल लगभग 1480 के आस पास कार्ड धारक है जिसमे अंत्योदय व मनरेगा जॉब कार्ड कार्ड की संख्या लगभग 300 है। जो शासन द्रारा निर्गत किया गया। बाकी 1180 पात्र गृहस्थी के कार्ड है।सभी राशन कार्ड वालों को बिल्कुल फ्री राशन दिया गया। जबकि पात्र गृहस्थी से राशन की कीमत न लेकर प्रधान द्वारा दी गयी। ग्राम प्रधान नदीम सिद्दकी ने अपने दरवाजे पर पर्ची बनाकर कोटेदार के पास भेजकर राशन दिलवाया और उसका पूरा पैसा वहन किया।इस नेक पहल की चर्चा क्षेत्र में दिन भर खूब होती रही।ग्राम प्रधान नदीम सिद्दकी ने इस मौके पर कहा कि ग्रामवासी धैर्य बनाकर रहे घर में रहें सुरक्षित रहें उनको खाने-पीने की किसी तरह की कोई दिक्कत नही होगा।अगर खाने पीने एवं दवा की जरूरत हो तो तत्काल सूचित करें।हम सेवाभाव से मदद करेंगे।गाव के लोगो को ग्राम प्रधान ने स्पष्ट शब्दो मे कहा कि लाकडाउन जितना दिन भी रहेगा ग्राम सभा मे कोई भूखा सोएगा।आगे कहा कि ग्राम सभा मे अन्य समाजसेवी गरीब जरूरतमन्दो असहाय के परिवारों में जाकर भोजन ,दवा,अनाज वितरण कर रहे है।उन्हें आभार प्रकट किया।