100 परिवार को मिर्जा अफजल ने राशन दियाl

उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर ll
पूरे भारत में कोरोनावायरस से लड़ने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन कर देने के कारण पूरे भारत में दैनिक मजदूरों की हालत खराब हो गई हैl सरकार की सहायता के साथ-साथ अब सामर्थ्य लोग भी सहायता के लिए कदम बढ़ा रहे हैंl जो काफी सराहनीय हैl शहीद धरती मोहम्दाबाद के तहसील प्रांगण में सुबह से काफी संख्या में गरीब मजदूरों की औरतें बैठी हुई थी सहायता के लिए lउसी समय एस0एम नेशनल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मिर्जा अशफाक बैग के लड़के मिर्जा अफजल बैग तहसील प्रांगण में 100 किट गरीबों के लिए 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 5 किलो आलू 2 किलो, 500 ग्राम दाल ,500 ग्राम तेल, माचिस आदि का किड्स बनाकर देहात से आए हुए गरीबों के लिए हाथ बढ़ाई !उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता, नायब तहसीलदार दीपक सिंह और डॉ उमेश की निगरानी में किड्स बांटी गई lइस अवसर पर मिर्जा अफजल ने कहा कि पूरे भारत के नागरिकों का फर्ज बनता है की अपना पड़ोसी भूखा ना रहेl इसी सोच के तहत हमने आज राशन बाटी हैl
सरकार द्वारा टीवी और अखबार पर काफी गरीबों की सहायता की बात की जा रही हैl लेकिन हकीकत में इससे काफी दूर है lमिर्जा अफजल बैग द्वारा सहायता बांटे जाने की खबर को सुनते हुए कस्बे की काफी संख्या में औरतें पहुंच गई और राशन का डिमांड करने लगीl तहसील कर्मचारियों को महिला पुलिस बुलाकर कर भीड़ को नियंत्रण करना पड़ाl