भांवरकोल:क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गाव के भूतपूर्व सैनिक समाजसेवी रामबली राय ने कोरोना वायरस के चलते गरीबों, बेसहारा, जरूरतमंदों, को अपनी तरफ से राशन वितरित किया। उन्होंने कहा वह आगे भी बेसहारा, जरूरतमंदों को इस तरह परेशानियों में राशन देकर उनकी मदद करते रहेंगी।उन्होंने अन्य लोगों से भी जरुरतमंदों लोगों की मदद करने की अपील की। समाजसेवियों ने मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन वितरित किया । राशन वितरण करने वालों में उनके साथ दिव्यांशु राय, सामर्थ सिंह ,प्रियांशु राय ,रमेश राय, ओम प्रकाश चौधरी ,नंदू राम ,धुरई राम आदि लोग रहे।
