लौवाडीह: ग्राम पंचायत जोगामुसाहिब के रामलीला समिति द्रारा कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।सूर्यकांत मिश्रा ने बताया कि देश में कोरोना का प्रकोप चल रहा है। इसके चलते शहरों के साथ ही गांव में भी इस बीमारी की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए ग्राम पंचायत सबितापुर,कोठिया,खेमपुर में भी सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।

इससे अलावा गांव के कुछ गरीब परिवार के लोगों में राशन मुहैया कराया गया।इस मौके पर चंद्रकांत मिश्रा,रंजन राय,पवन राय,मुकेश राय,राकेश राय,रोशन राय,मानस राय,निकेश राय,प्रियांशु,अनुज,कार्तिक,आदित्य,गदर यादव आदि लोग मौजूद रहे।
