गाजीपुर जनपद के हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज ने लाक डाउन में बाराचंवर ब्लाक क्षेत्र के कामुपुर चट्टी के पास स्थित बाग में डेरा डाले पडोसी जनपद के छ:परिवारों को पर्याप्त राशन सामग्री उपलब्ध कराये।इस राहत सामग्री में चावल आठ किलो दाल एक किलो आलू दो किलो.सरसो तेल.साबून.नमक के साथ साथ नकद सहयोग भी किया।मौके पर एक गर्भवती महिला के लिए अतिरिक्त सहयोग प्रदान किया।किसी के द्वारा मध्य दोपहर में तेज हवा एवं गर्म हवा के बीच अपनों के मध्य सहयोग देने के लिए पहुंचने पर उपस्थित सभी की आंखे नम हो गयी।फादर फेलिक्स राज ने बताया की थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दिव्य प्रकाश सिंह से मुलाकात के दौरान मुझे यह जानकारी मिली की कामुपुर चट्टी के पास स्थित बाग में बलियां जनपद के कुछ परिवार लाक डाउन मे फंस गये है।उन्होंने अपने रूकने के लिए पन्नी प्लास्टिक से अस्थायी झोपडी बनाया है।थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने फादर फेलिक्स राज से बताया की मैने उनको अपने स्तर से खुद जाकर खाद्यान्न उपलब्ध कराया था।दुबारा भी थाने से उनके लिए राशन उपलब्ध कराया।और उनसे कहा की मै आप लोगों को लाक डाउन में भूखा नहीं रहने दूंगा।उन्होने उन लोगों से कहा की लाक डाउन में किसी गांव में जाने की आवश्यकता नहीं है।पूरे लाक डाउन में यहीं इसी बाग मे रहना है।थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने लाक डाउन में हर स़भव कोशिश की है की उनके क्षेत्र का हर चूल्हा नियमित जले और कोइ भूखा न रहे।उनकी बात सुन कर फादर फेलिक्स राज फौरन राहत सामग्री के रूप में भरपूर खाद्यान्न लेकर देवदूत की तरह ढूंढते ढूंढते उन लोगों के पास पहुंचे और सभी परिवार को खाद्यान्न वितरित किये।उन्होने कहा की मै पुनः आप लोगों से मिलने आउंगा और मेरा भी वादा है की आप लोगों को इस लाक डाउन में भूखा नहीं रहने दूंगा।फादर ने कहा की अगर यह भी किसी ग्राम सभा के नागरिक होते तो इनका सभी ल़ोग सहयोग करते.पर यह गैर जनपद के है तो हमारे लिए इस लाक डाउन में यह अतिथि है।खाद्यान्न पाकर सभी के मुंह से फादर फेलिक्स एवं थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के लिए दुवाओं की झडी लग गयी।सभी ने सजल नेत्र से फादर फेलिक्स राज के प्रति आभार ब्यक्त किया।
विकास राय
