समाजसेवी राजा तिवारी बने गरीबो के संकट मोचक

गाजीपुर:क्षेत्र के गोराबाजार,महाराजगंज में कोरोना को लेकर घोषित लाॅक डाउन के बाद समाजसेवी राजा तिवारी ने गरीबों व असहाय 500 परिवारो को प्रतिदिन राशन,खाना और लंच पैकेट वितरित कर सहयोग कर रहे है।

मंगलवार को विजय विक्रम,मोहित यादव,विकास यादव,निशांत सिंह ,अमन सिंह के साथ गरीबों की झुग्गी झोपड़ियों तक जाकर जरूरतमंद असहाय बेसहारा लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए। लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। वायरस के बचाव के लिए साफ-सफाई बार बार हाथ धोने के साथ ही तमाम अन्य तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी।