बारा: कोरोना वायरस के खतरों से निपटने के लिए 14 अप्रैल तक देशभर में पूरी तरह से लॉकडाउन है। ऐसे में आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं, जिसके शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर और गरीबों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लॉकडाउन से प्रभावित ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मजदूरों और गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ 21 दिन के लॉकडाउन में कोई भूखा न सोए इसलिए तमाम दूसरे मददगार भी निर्धन और गरीबों की हर संभव सहायता कर रहे हैं। इसी क्रम में गाजीपुर जिले की ग्राम पंचायत बारा में भी ग्राम प्रधान राबिया तबस्सुम द्वारा 500 परिवारो में असहाय और जरूरत मंदो में राशन वितरण गेहूं 5 किलोग्राम ,चावल 5 किलोग्राम,प्याज ढाई किलोग्राम,आलू ढाई किलोग्राम,चना दाल 1 किलोग्राम,सरसो तेल एक किलो,आधा किलोग्राम चीनी,सतुआ,नमक, सब्जी, ,साबुन दूसरी जरूरत की चीजों का वितरण किया जा रहा है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हाजी अकबर खान का कहना है कि मुसीबत के गरीब और असहायों की मदद करना हमारा काम है। हम जरूरतमंद लोगों की भूँख मिटाने निकले हैं और हमारा प्रयास होगा कि कोई भी भूखा न रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है और इससे बचाव के लिए सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है। ऐसे में हम लोगों की भी कोशिश रहेगी कि सरकार का बराबर से सहयोग करें।जिससे कोरोना के खिलाफ हम सभी ये जंग जल्द से जल्द जीत सकें। हमारा प्रयास होगा कि किसी को भूखा न रहने दें।इसके पूर्व ग्राम पंचायत में दवा का छिड़काव ,साफ सफाई ,मास्क वितरण एव गाव के बाहर कोरटाइन सेंटर भी बनाया गया है।
