बाराचवर:क्षेत्र के विशुनपुरा गाव के निवासी समाजसेवी सतेंद्र यादव ने लाकडाउन के दौरान अलग-अलग गांवों में करीब दो सौ परिवारों को राशन चावल,आटा, दाल, नमक, सब्जी तेल,हल्दी आदि जरूरत की चीजे वितरण किया।

इसके अलावा एक हजार लोगों को भोजन का पैकेट शुक्रवार को बांटा गया। यह अभियान,कामूपुर, गन्धपा मुसहर बस्ती ,रजौली मुसहर बस्ती, पडराव, बगेन्द आदि गांवों में चला।समाजसेवी सतेंद्र यादव ने बताया कि जैसे ही अपने परिचितों के द्वारा सूचना मिलती है कि किसी स्थान पर लोगों को राशन की आवश्यकता है, वैसे ही टीम उनके घर पहुंचकर राशन पैक उपलब्ध कराती है। यह सेवा कार्य लगातार आगे भी जारी रहेगा।

समाजसेवी ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बिमारी से बचाव का एकमात्र साधन है।साफ सफाई, खाना खाने से पहले या कहीं बाहर से आने पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धो लें उसके बाद ही खाना खाते, तथा छींकते या खांसते समय मुंह नाक पर रूमाल या मास्क का प्रयोग करें, बाहर रास्ते में मुंह पर मास्क लगाकर चले।

साथ ही कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए मास्क व डिटोल साबुन का वितरण किया
