
गाजीपुर:मुहम्मदाबाद राजीव गांधी पंचायती राज संगठन गाजीपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती टड़वा स्थित अशोक कुशवाहा के आवास पर मनाया गया लाक डाउन को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को एक 1 मीटर की दूरी पर बैठाया गया तत्पश्चात कार्यकर्ता महात्मा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज में स्त्री पुरुष के बराबर का हक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के रूप में याद किया गया पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि महात्मा ज्योति बा फुले के विचारों में समरसता की चिंगारी थी जिसके कारण समाज में बदलाव आया विचारों के द्वारा समाज को पूर्ण रूप से परिवर्तन करने का आगाज होता है वह महात्मा ज्योतिराव फुले ने करके दिखाया महात्मा ज्योति राव फूले सभी वर्गों को समान हक दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और अपने मकसद में ज्यादातर कामयाब हुए आज भी उनके पदों चिन्हों पर चलकर हम सभी कार्यकर्ताओं को गांव के प्रत्येक पंचायत में समरसता और विचारों के द्वारा सभी नागरिकों को एक सही कदम बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए उनका अनुकरण करना स्वयं अपने आप पर गर्व महसूस करने योग्य होता है
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, राम दरस कुशवाहा, राजेश बिंद, रमेश कुशवाहा, लालू चौधरी, दर्शन कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे
