भांवरकोल।कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जनपद में साफ सफाई को लेकर प्रशासन भी सख्त नजर आ रहा है और सभी को हिदायत दी जाती है कि अपने-अपने गाँव एवं नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया जाये।

जिसके तहत बुधवार को शेरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लल्लन राय ने सामूहिक सफाई अभियान का शुभारम्भ कर गांव में सफाई अभियान चलाया। साथ ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लल्लन राय ने बताया कि गाँव की गन्दगी को देखते हुए सफाईकर्मी के साथ मिलकर सम्पूर्ण गाँव को साफ स्वच्छ बनाया जाएगा और गांव की सड़कों को साफ कर नालियों का कचड़ा की साफ किया गया क्योंकी नालियों में कचड़ा जमा होने के कारण जल निकासी में दिक्कत होती थी और दूषित जल भराव रहता था जिसके कारण मच्छर उत्पन्न होते थे।

गांव में बीमारियां फैलने लगती थी। जिसके चलते गांव के साथ सफाई अभियान चलाया गया। वही ग्राम प्रधान विजुला राय ने बतायी की गांव की जनसंख्या के अनुसार यहाँ पर सफाई कर्मी की संख्या बहुत ही कम है इतने बड़े गांव में मात्र चार सफाई कर्मी दिया गया है जो निरन्तर मेहनत के बाद भी पूरे गांव में सफाई नहीं हो पाती है।गाव में सफाई के साथ फिनायल, बिलीचिंग पाउडर और सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया और समाजिक कार्यकर्ता धनज्जय राय ने बताया कहा कि सफाई हमारे जीवन शैली और स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करती है।

सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी को साथ आना चाहिए और आगे बढ़ते हुए नए समाज का निर्माण करना चाहिए। कहा कि आधे से अधिक बीमारियां साफ-सफाई से ही दूर होती हैं। गांव की प्रमुख गलियों और विद्यालय के आसपास सफाई की गई।ग्राम प्रधान ने कहा कि जब हम अपने आस-पास की सफाई रखते हैं तो हम बीमार कम पड़ते हैं अपने आसपास सफाई रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।इस मौके पर पीयूष राय सफाईकर्मी अजय रावत,गुलाबचंद्र राम,छविनाथ राम,सतेंद्र राय आदि लोग मौजूद रहे।
