मुहम्मदाबाद। कोरोना वायरस के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन से बहुत से कामगार तबकों पर रोजी रोटी का संकट छा गया है। इसको देखते हुए सामाजिक संस्था आम जनता योगदान ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘नर सेवा नारायण सेवा अभियान’ के सातवे दिन भी समाजसेवी शाहिद जमाल खान ने कस्बा के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच राशन चावल, आटा, गेहू ,दाल, सरसो तेल, हल्दी, एवं फल का वितरण किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी शाहिद जमाल खान ने कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूर वर्ग की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। संकट की इस घड़ी में हम लोगों को मानवता के नाते ऐसे लोगों की हर सम्भव मदद करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में समाज के सक्षम लोगों को दूसरों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

आगे कहा कि जब तक लाकडाउन रहेगा तब राशन वितरण का कार्य चलता रहेगा।कस्बा में कोई गरीब भोजन के अभाव में नही सोएगा। उसे हर संभव मदद की जाएगी।
