मुहम्मदाबाद: सफाईकर्मियों पर बरसाए गए फूल, दिया उपहार

मुहम्मदाबाद: कोरोना महामारी से युद्ध लड़कर लोगों की सेवा कर रहे डॉक्टर, पुलिसकर्मियों,मीडियाकर्मियों एवं सफाईकर्मियों की शहर में चारों ओर सराहना हो रही है।ग्राम सभा चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा के लोगो   लोगों ने  सफाईकर्मियों पर सुबह फूल बरसा कर उन्हें सम्मान दिया तो कोई गुलाब का फूल   उपहार देकर मान बढ़ाया।

ग्रामीण क्षेत्रो में भी  लोग इन दिनो कोरोना से जंग लड़ रहे हैं और कोराना योद्धाओं का सम्मान बढ़चढ़ कर कर रहे हैं।जिन सफाईकर्मियों का सम्मान हुआ उनमें मोहन राम, धीरेन्द्र राम  शामिल हैं। लोगों से मिले इस सम्मान से सभी सफाईकर्मी भावुक हो गए।इस मौके पर ग्राम प्रधान शशिकान्त शर्मा उर्फ भूवर,हरि कुशवाहा, विजय कुशवाहा, जावेद अहमद,, इकबाल अहमद, हरिशंकर कुशवाहा, हरेन्द्र यादव, जगदीश कुशवाहा, शोएब अहमद, आदि लोग मौजूद रहे।