खुशखबरी, छात्रा की रिपोर्ट आई कोरोना निगेटिव

गाजीपुर. राजस्थान के कोटा से गाजीपुर पहुंची एक छात्रा का  सैंपल बीएचयू जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट देर आज  शाम निगेटिव  आ गयी। छात्रा को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में रखा गया है।क्योकि रैपिड डायग्नोस्टिक किट से हुई जांच में टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा जिस बस से छात्रा आई थी, उसके ड्राइवर, दो पुलिसकर्मियों व 25 छात्रों को भी क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

कुल 28 को क्वारैंटाइन किया गया

दरअसल, योगी सरकार की पहल पर राजस्थान के कोटा में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 211 छात्रों को सात बसों से गाजीपुर लाया गया है। सभी को लंका रामलीला मैरिज हाल में रोका गया। रविवार को सभी की रैपिड किट के जरिए जांच की गई। जिसमें एक छात्रा का टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद बस से आए कुल 28 लोगों को क्वारैंटाइन कराया गया है। अन्य निगेटिव मिले छात्रों को होम क्वारैंटाइन में भेज दिया गया है।

डीएम कार्यालय के क्लर्क की पत्नी मिली कोरोना पॉजिटिव

जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य के कार्यालय के एक क्लर्क की पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली है। जबकि कर्मी का टेस्ट निगेटिव पाया गया है। दरअसल, गाजीपुर में अब तक कोरोना के पांच रोगी मिल चुके हैं। जिनमें तीन जमाती व दो उनके संपर्क में आए एक मस्जिद के मौलाना व एक ऑटो रिक्शा चालक है। जमातियों ने दिल्ली से लौटने के बाद गाजीपुर के दिलदारनगर में एक जमात की थी। जिसमें क्लर्क भी शामिल हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि, क्लर्क की पत्नी भी जमात में गई थी। प्रशासन ने परिवार को क्वारैंटाइन कर दिया है।