मुहम्मदाबाद, 20 अप्रैल।गाजीपुर जिले का मुहम्मदाबाद क्षेत्र के सुरतापुर में स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल ने ऑनलाईन कक्षाएं लगाना दो सप्ताह पहले प्रारंभ कर दिया है। यह कक्षाएं पहले 12 वीं कक्षा के लिए प्रारंभ की गई थी और अब प्राईमरी के भी बच्चों को आनलाईन पढ़ाई करवाई जा रही है। बच्चों में भी आँनलाईन पढऩे का उत्साह अलग से देखने को मिल रहा है।
लॉक डाउन के चलते स्कूल बंद हो गए है, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। लॉक डाउन और आगे बढ़ता है तो नुकसान और बढ़ेगा। चन्दनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले कक्षा 12 वीं की कक्षाएं आनलाईन चालू किया गया था, उसके बाद सभी क्लास की कक्षाएं आँनलाईन लग रही है और इसका रिस्पाँस भी अच्छा मिल रहा है। विषयवार व कक्षावार उनके शिक्षक वाट्सएप,यूट्यूब, लाइव के माध्यम से कक्षाएं लगा रहे है। बच्चे जो खाली बैठ रहे थे,इनकी पढ़ाई बन्द हो गयी थी।, इन कक्षाओं को बहुत ही रूचि से पढ़ रहे है। एसाइमेंट भी दिया जा रहा है, जिसे बाखूबी से बच्चे करने में लगे हुए है। लाँकडाउन में बच्चों का जो समय नहीं कटने का विषय था, आँनलाईन कक्षाएं चलने से यह विषय अब खत्म हो गया है।
बढ़ेगी बच्चों की प्रतिभा
प्राचार्य प्रवीण पीयूष राय ने कहा कि शिक्षा में टेक्नोलॉजी का उपयोग होने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आएगा। बच्चें मोबाइल और इंटरनेट का सदुपयोग करना सीखेंगे। यही नहीं, गर्मी की छुट्टी सहित अन्य प्रकार की छुट?्टियों में छात्रों के खाली समय का उपयोग कर उन्हें कई प्रकार की जानकारियां दी जा सकेगी, यहीं नहीं शिक्षकों की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।
