भांवरकोल:थाना परिसर में रमजान गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से लड़ने का सबसे कारगर तरीका है सामाजिक दूरी बनाए रखना। सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्य अपने घरों में ही अपने परिजनों के साथ सौहार्द पूर्वक संपन्न करिए। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद विनय गौतम ने कहा कि आगामी रमजान में सभी जरूरी सामान आपको अपने दरवाजे तक उपलब्ध हो जाएंगे। प्रतिदिन रोजा इफ्तार के समय परिजनों के साथ मिलकर रोजा खोलें और साफ- सफाई, शारीरिक दूरी का भी पूरी तरह निर्वहन करें। इस मौके पर चौकी इंचार्ज नन्दलाल कुशवाहा,ग्राम प्रधान नदीम सिद्दकी,जुनैद खान,ईमराज अंसारी,शमीम सहित क्षेत्र के कई ग्रामप्रधान व गण्मान्य लोग मौजूद थे।
