भांवरकोल:स्थानीय थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने लाकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही किया।।बारा निवासी छटठू चौधरी गंगा घाट बीरपुर से बारा ले जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही नाव चालक के खिलाफ कार्यवाही की ।वही शेरपुर कला निवासी दीनानाथ राम दुकान खुली पाया गया। बलुवा निवासी गोरखनाथ गुप्ता चाय नाश्ते की दुकान खुली थी एवं कमलेश किराना की दुकान और गुड्डू यादव की किराना की दुकान ये सभी लाकडाउन उलंघन करते पाए गए।इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सील कर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। चेहरे पर बिना मास्क लगाए बाहर घूम रहे भांवरकोल के रमेश यादव, राकेश यादव, मनिया के श्रवण, एजाज, फखनपुरा के तेज नारायण, कुंडेसर के गुलशन, जसदेवपुर के मनोज के अलावा सोनाड़ी में झगड़ा कर रहे बीकू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, परसदा में एक दुकान पर शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ाने पर व्यास मुनि, माचा व सुखडेहरा में सैलून की दुकान में भीड़ लगाने वाले रामानंद ठाकुर, देव शरण ठाकुर तथा कबीरपुर में बिना मास्क लगाए लोगों पर कार्रवाई की गई।
