मुहम्मदाबाद: 21 दिनों के लॉकडाउन का बच्चों की पढ़ाई पर भी खासा असर पड़ा है।ऐसे में वर्चुअल क्लासेज और ऑनलाइन पढ़ाई ने बड़ा सहारा दिया है।सत्र काफी पिछड़ जाने की आशंका से परेशान स्कूलों के प्रबन्धन के लिये ऑनलाइन शिक्षण संकटमोचक साबित हो रहा है।मुहम्मदाबाद में नगर से सटे तहसील के पीछे दसवीं तक मान्यता प्राप्त एके इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक नेहाल अहमद खान ने मंगलवार को बताया कि लॉकडाउन में भी पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आ रही है। वर्चुअल क्लासेज की परिकल्पना ऑनलाइन माध्यमों से साकार हो सकी है।” उन्होंने बताया ”कोरोना वायरस के खतरे के कारण स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप हो गया है, ऐसे में एके इंटरनेशनल स्कूल ने छात्रों की पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए ई-लर्निंग का रास्ता अपनाया है, जिसके माध्यम से छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।’
लॉकडाउन के कारण स्कूल-कॉलेज बंद हैं। लेकिन ऑनलाइन शिक्षण से बच्चों को लय में रखने में मदद मिल रही है। को ऑर्डिनेटर अभिषेक राय ने कहा ” शिक्षकों को घर बैठे पाठ्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से व्यवस्थित करने के दिशानिर्देश दिये जा रहे हैं।बच्चों को व्हाट्सअप और यूटुब के जरिये वर्कशीट भेजकर होमवर्क दिया जा रहा है। शिक्षक अपने छोटे-छोटे वीडियो भेजकर बच्चों को होमवर्क के बारे में बता रहे हैं।और ”सीनियर कक्षाओं में ज़ूम ऐप्प के माध्यम से लाइव क्लासेज चल रही है और हमें 80-85 प्रतिशत छात्रों से सहयोग मिल रहा है, वहीं छोटी कक्षाओं में भी ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिल रही है।”
