देवर ने भाभी को मार डाला

गाजीपुर: मुहम्मदाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चकबाकर रजेला में जीऊत राम की पुत्री गुड़िया देवी की शादी 2017 में सुरजीत राम पुत्र पृथ्वी पाल ग्राम-पोस्ट- नेवादा जिला- बरेली में हुआ था। कुछ दिन पहले गुड़िया देवी अपने मायके में आई थी, जिसको ले जाने के लिए उसका देवर अजय यहां पर आया हुआ था परंतु लाक डाउन के चलते वह नहीं ले जा पाया था जिसके कारण अजय भी यहीं पर रह रहा था। रोज की भांति आज सुबह लड़की के माता-पिता व बहन सहित सभी परिवार कृषि कार्य हेतु गेहू काटने के लिए गए थे, घर पर गुड़िया की बड़ी बहन शिला की लड़की व अपनी दो वर्षीय भतीजी को अजय के द्वारा चॉकलेट खरीदने के लिए पैसा देकर दुकान पर भेज दिया गया, मौका पाकर अजय राम ने गुड़िया देवी को सुबह लगभग नौ बजे के समय मुंह में स्वेटर डालकर गला दबाकर हत्या कर गुडिया के शव को भूसे में छिपाकर भाग निकला और इधर कृषि कार्य करने के उपरांत लड़की के परिवार वाले घर पहुंचे तो लड़की को न पाकर खोज बिन करना शुरु किए जिसकी खोज बिन में उसकी लाश भूसे से निकाली गई।जिसकी सूचना पुलिस विभाग को दी गई, सूचना पाकर तुरंत क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम, इस्पेक्टर अशेषनाथ सिंह, एस एस आई देवेंद्र सिंह यादव, एस आई कमला प्रसाद यादव चंदन सहित मैं फोर्स मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया । लड़के की खोज बिन जारी है । गुड़िया की 2 साल की छोटी बच्ची है।