मुहम्मदाबाद:क्षेत्र के उप डाकघर कुंडेसर में कैम्प लगाकर एईपीएस की सुविधा से दस हजार रुपये का न्यूनतम ट्रांजेक्शन दिया गया। डाक सेवक मोबाइल एप के जरिए मोबाइल को सैनिटाइज करने के बाद ग्राहक का अंगूठा लगाया गया। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का भी पूरा पालन किया गया।साथ ही अन्य गाव आलापुर ,भुसौला में भी जाकर कैम्प लगाया गया।जो ग्रामीणों के लिए बड़े मददगार बना हुआ है। ग्रामीण डाक सेवक के पोस्टमास्टर रविन्द्र कुमार कनौजिया ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक गाव गाव जाकर जरूरतमंदों को किसी भी बैंक के खाताधारकों को कैश के लिए शाखा और एटीएम की तरफ दौड़ न लगाना पड़े इसके लिए संचार मंत्रालय की ओर से एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से किसी भी बैंक के खाताधारक को ग्रामीण डाकघरों से दस हजार रुपये निकालने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति को ग्रामीण डाकघर में आने में दिक्कत है तो ग्रामीण डाक सेवक खुद व्यक्ति के घर जाकर यह सुविधा दे रहा है।लॉकडाउन के बाद से लगभग दो लाख रुपये का ट्रांजैक्शन गया है।इस मौके पर चंद प्रकाश सिंह,संत जायसवाल,पप्पू कुमार राम,निरुल वदाम अंसारी,विनोद कुमार यादव,संजय यादव,जितेंद्र भारती आदि लोग मौजूद रहे।
