
भांवरकोल- कोरोना वायरस के युद्ध मे सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों व पत्रकारों ,डाक्टरो को समाजसेवियों ने अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। सम्मान पाकर पुलिसकर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठा। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को मात देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। लोग घरों में रहकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं।वहीं पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी, सफाईकर्मी के साथ पत्रकार आदि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं। इसलिए इन्हें कोरोना वॉरियर्स नाम दिया गया है।

शेरपुर के समाजसेवी राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू ने अपने साथियों के साथ भांवरकोल थाना,शेरपुर पुलिस चौकी व एक सौ बारह के पुलिस कर्मियों के साथ पत्रकारों को भी अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।
राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू ने कहा कि पुलिस, डॉक्टर, पत्रकार आदि लोग अपनी जान की परवाह न करके दिन रात एक करके हमारे लिए काम कर रहे हैं। उनका सम्मान भी जरूरी है। हम तो उनको अंगवस्त्रम से ही सम्मान कर रहे हैं, लेकिन वह इससे भी बड़े सम्मान के योग्य हैं। अगर हमें इस कोरोना जैसी महामारी से जीतना है तो और मेहनत से काम करना होगा।

एसओ विश्वनाथ यादव ने कहा कि पुलिस बिना जनता के सहयोग के सही ढंग से काम नही कर सकती। इस तरह जनता का सहयोग उत्साहवर्धन करने से पुलिस का मनोबल बढ़ता है। इस मौके पर सकलदीप सिंह,जितेश राय, सन्तोष यादव,मुन्ना यादव,कृष्णकांत मिश्रा,आर्यमान यादव,लक्ष्मण यादव आदि लोग मौजूद रहे।

