गाजीपुर में अजान को लेकर दूसरे प्रदेशों में उठने लगी आवाज

उत्तर प्रदेश लखनऊ (जावेद बिन अली द्वारा)
पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस छत्तीसगढ़ मोहम्मद वजीर अंसारी ने अपने एक टेलिफोनिक विशेष भेंट वार्ता में कहा कि भारत का गरीब और मजलूम लॉकडाउन का 100% पालन कर रहा हैl गाजीपुर जनपद में अजान पर प्रतिबंध लगाकर प्रशासन ने अपनी आत्मा को गुलाम बनाकर ,अपनी मूर्खता का परिचय दिया है !प्रशासन द्वारा बड़ी साजिश नजर आ रहा है! क्योंकि भारत के किसी शहर ,किसी जिला में लाउडस्पीकर से अजान पर प्रतिबंध नहीं लगा है! भारतीय मुसलमान इस अवसर पर बेसहारा और गरीब मजलूमो को दान देकर ,उनकी जिंदगी में खुशी लाता है !उन्होंने यह भी कहा गाजीपुर के प्रशासनिक अधिकारी से में कई बार मोबाइल से वार्ता करना चाहा और यह जानने का प्रयास किया कि भारत के किसी क्षेत्र में माइक से अजान पर प्रतिबंध नहीं है तो फिर क्यों गाजीपुर में किसके आदेश पर अमल किया जा रहा है l मैं अपनी बात उनके सामने रखना चाहता थाl और उनकी बात सुनना चाहता थाl लेकिन जिला प्रशासन हमारा नाम सुनते ही मोबाइल कट कर देता हैl यह घोर आपत्तिजनक कार्य हैl मैं जिला प्रशासन से केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा आदेश की कॉपी गाजीपुर के तमाम जिम्मेदारों को उपलब्ध कराने की मांग करता हूं lगाजीपुर की शहीदी धरती, आजादी से लेकर भारत पाकिस्तान के तमाम युद्ध में ,अपनी जान निछावर करने में कभी पीछे नहीं रहा है !गाजीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मुसलमान और हिंदू एक पूर्वज से फैले हुए हैं !प्रशासन इनके प्रेम को बांटने का काम नहीं करेंl प्रशासन में इस्लामिक फोबिया जो फैला हुआ है उसे अपने अंदर से निकालने का प्रयास करेंl पूरे भारत में विशेष एक समुदाय की दुकान खोलने के लिए सरकार द्वारा इजाजत दी जा रही है lताकि मुसलमानों द्वारा जो उनका कारोबार ईद के अवसर पर चलता था वह बंद नहीं होने पाए l गाजीपुर में माइक के जरिए अजान पर पाबंदी घोर आपत्तिजनक है lजिलाधिकारी से मैंने भी कई बार इस संबंध में वार्ता करने के लिए मैसेज किया और मोबाइल की घंटी बजाई तो यह कहा गया साहब अभी बिजी हैंl जिलाधिकारी को अस्पष्ट रूप से विज्ञानिक तथ्य को रखते हुए बताना चाहिए की माइक द्वारा अजान देने से कोरोना वायरस में वृद्धि हो गी l केंद्र सरकार या राज्य सरकार का आदेश दिखानी चाहिएl
इस संबंध में मुस्लिम वक्फ बोर्ड और हज के चेयरमैन मोहसिन रजा से संबंध स्थापित किया तो उन्होंने कहा की जिलाधिकारी ने ऐसे कोई आदेश से अनभिज्ञता जाहिर किया वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद असलम रायनी ने अपने पत्र संख्या 193/20दिनांक 25 अप्रैल 2020को अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन और मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश को माध्यम से तत्काल अजान का प्रतिबंध हटाने को कहा हैl
जिला अधिकारी की मनमानी से पूरा जिला परेशान है जनपद गाजीपुर के आसपास के तमाम जनपदों एवं शहरों मैं छात्रों को ध्यान में रखते हुए कुछ घंटे के लिए किताबों की दुकान खोलने की अनुमति उत्तर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में दी जा चुकी है लोगों द्वारा दूसरे जिलों की आदेश की कॉपी देकर यहां आदेश देने को कहा भी गया हैl लेकिन मात्र गाजीपुर जनपद ऐसा है जहां इसकी भी अनुमति नहीं दी गई है जिससे छात्रों में रोष है l