सैनिकों और सरकारी कर्मचारियों के श्रम का अतिक्रमण कर रही है सरकार -डॉक्टर जनक कुशवाहा

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं 378 विधानसभा मोहम्मदाबाद के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने टड़वा शिव मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जरूरतमंद लोगों को 5kg चावल,1/2kg दाल,200gram तेल,नमक,मशाला आदि 65 परिवारों में वितरण किया इस दौरान डॉ कुशवाहा ने सैनिकों, केंद्रीय कर्मचारी ,राज्य कर्मचारी एवं पेंशनरों के डीए बढ़ोतरी पर रोक लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार सैनिकों और कर्मचारियों के श्रम का अतिक्रमण कर रही है ।

एक तरफ ये सभी कर्मचारी मिलकर कोरोना के खिलाफ मजबूती के साथ जंग लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार इनके श्रम के अधिकार पर अतिक्रमण कर अपनी छिड़ मानसिकता का परिचय दे रही है यदि उसे बंद करना ही है तो बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, सेंटर विष्ठा परियोजना, के अलावा चैनलों को दिए जा रहे करोड़ों रुपए के सरकारी विज्ञापनों को रोककर आर्थिक संकट से पार पाया जा सकता है परंतु केंद्र प्रदेश की सरकारें किसी को सुखी देखना नहीं चाहती है। सम्वत सरकार मेडिकल बिल, एलडीसी, लीव एनकैशमेंट आदि पर भी कैंची चलाने की योजना बना रही हैं मजे की बात यह है कि सरकार कर्मचारियों का भत्ता काटकर किसी गरीब को देने की भी योजना नहीं बना रही है वह अपने आर्थिक संकटों की छति पूर्ति कर रही है वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक कुशवाहा, लालू चौधरी, राजेश बिंद(जिला सचिव युवा कांग्रेस) मुन्ना पासी के अतिरिक्त मंदिर समिति के वशिष्ट कुशवाहा,अम्बिका राय,मनोज राय, रमेश कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, दर्शन कुशवाहा, आदि लोग उपस्थित थे