गाजीपुर। लाक डाउन के दौरान जनपद के कोने कोने में भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा असहाय एवं निर्बल लोगों में बिना किसी भेद राहत सामग्री पहुंचाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने आज सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राहत कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किए जा रहे राहत सामग्री एवं बैंक,स्वास्थ सेवाओं, सरकारी राशन वितरण सहित अन्य जरूरी स्थानों पर लोगों की सहायता में लगे लोगों के कार्यो पर भी समिक्षा की गई। जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी की आज इस वैश्विक महामारी के संक्रमण चक्र को तोड़ने के दौरान लाक डाउन का निष्ठा से पालन करते हुए किसी का जीवन भुख से संकट में न पड़ें उसके सहयोग में अपने आप को सुरक्षित रखते हुए कार्य करना है।
आज़ जिला कार्यालय से 100 मोदी कीट मुसहर एवं बांसफोर समाज की बस्तियों में तथा 110 मोदी कीट नगर,देवकली,सदर मंडल पूर्वी एवं सुहवल मंडलों में वितरण हेतु दिया गया। इसके अलावा नेपाली प्रशिक्षणार्थियों को 100मोदी टीफीन नित्य के भांति वितरित किया गया।इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, जितेन्द्र नाथ पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, अखिलेश सिंह, विपिन सिंह, सुरेश बिन्द,राजन प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित थे।
