सब्जी का वितरण कर मिसाल पेश कर रहे है समाजसेवी आकाश यादव

जमनिया:कोरोना महामारी से बचाव के लिए लागू किए गए लाक डाउन में लोगों के सामने आ रही भोजन की समस्या को देखते हुए, गुरुकुल इंटरनेशनल कन्वेंट स्कूल के प्रबंधक तथा समाजसेवी आकाश यादव द्वारा पिछले एक माह से लगातार जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।इसी क्रम में आज लाक डाउन के 38 वें दिन जमानिया के ग्राम कुसी में लगभग 50 जरूरतमंद परिवारों के घर घर जाकर सब्जी (आलू, लौकी, टमाटर, भिंडी, कोहड़ी) इत्यादि वितरण किया गया इसके साथ ही उन्होंने कहा की  श्रम दिवस के अवसर पर आइए हम सब मिलकर संकल्प लें की हमारे आसपास प्रतिदिन काम करके कमाने वाले श्रमिक भाईयों को इस लाक डाउन में भुखमरी का शिकार नहीं होने देंगे।
आज के सहयोग कार्यक्रम में आकाश यादव के साथ वाराणसी से आकर अपने गांव समाज की मदद में लगे दरौली निवासी  मनीष यादव डिंपल जी, राकेश , मनीष_पासवान , अक्षय यादव , टिंकू , सुनील पासवान , अभिषेक यादव , पवन यादव , धर्मेन्द्र गुप्ता आदि साथियों ने सहयोग किया।