गाजीपुर का लाल हंदवाड़ा आतंकी हमले में शहीद,

श्रीनगर:उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में आज शाम को कुछ आतंकवादियों ने हाइवे से गुजर रहे CRPF जवानों के एक गश्ती दल पर अचानक से हमला बोल दिया। इस हमले में तीन जवान शहीद व 7 जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। शहीद जवानों की पहचान कांस्टेबल संतोष मिश्रा, कांस्टेबल चंद्र शेखर और कांस्टेबल अश्वनी कुमार यादव के रूप में हुई है।अश्वनी कुमार यादव गृह जनपद गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के चकदाउद(बभनौली) का रहने वाले है।

शहीदों में यूपी-बिहार तमिलनाडु का 1-1 जवान
कुपवाड़ा में शहीद सीआरपीएफ जवानों में एक जवान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है। सीआरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में सीआरपीएफ के सी. चंद्रशेखर (निवासी- तिरुनेलवली, तमिलनाडु) और संतोष कुमार मिश्रा (निवासी- औरंगाबाद, बिहार) शामिल हैं।