नेशनल कान्वेंट स्कूल महेन्द के प्रबन्धक अब्दुल कादिर खान ने जरूरतमन्दो को किया मदद

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामुपुर में बाराचंवर गांधीनगर मार्ग पर स्कूल एवं बाग में लाकडाउन में फंसे गैर जनपद के मदारी एवं सर्कस तथा जडी बूटी बेचने वालो को सहयोग देने के लिए एस के नेशनल कान्वेंट स्कूल महेन्द के प्रबन्धक अब्दुल कादिर खान भी रमजान में पहुंचे।अब्दुल कादिर खान ने एक माह से इस क्षेत्र में रह रहे इन लोगों के लिए सबसे पहले दस लोगों को पहनने के लिए लुंगी का वितरण किया।अचानक आये आंधी एवं बारिस में इनका सब कुछ भीग गया था।सभी परिवारों को बिछाने के लिए ग्यारह कम्बल एवं सरसों का तेल भी प्रदान किया।अब्दुल कादिर खान ने कहा की मै पुनःआपके बीच में आउंगा।अगली बार आप सभी के लिए प्याज.आलू एवं जरूरी खाद्यान्न सामग्री एवं महिलाओं के लिए साडी भी लेकर आउंगा।सभी बंजारो ने अब्दुल कादिर खान के प्रति आभार ब्यक्त किया।इस मौके पर कादिर खान ने कहा की रमजान में नित्य इन बंजारो की खबर पढते पढते मुझे भी लगा की इनके यहां चल कर देखना चाहिए।लाकडाउन में तो हर ब्यक्ति किसी न किसी रूप में प्रभावित है लेकिन जो अपना घर बार छोड कर गैर जनपद में बेघर हो उनका सहयोग अवश्य होना चाहिए. इनसे मिलने के बाद यह लगा की वास्तव में यह इस लायक है की इनका हर संभव सहयोग किया जाना चाहिए।पूर्व में भी थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर. फादर फेलिक्स राज.सदरे आलम सदस्य जिला पंचायत. प्रताप मिश्रा.सत्येन्द्र यादव.डाक्टर सानन्द सिंह के द्वारा इन लोगों का भरपूर सहयोग किया गया।यह सभी लोग बधाई के पात्र है।कादिर खान ने कहा की हर धर्म में सहयोग और दान के बारे में कहा गया है.हर धर्म से उपर एक धर्म है मानव का भाईचारे का और इंसानियत का।कादिर खान ने लोगों से अपील किया है की लाकडाउन में अपने आस पास के लोगों की यथा संभव मदद करें।

विकास राय