गाजीपुर में अजान पर से प्रतिबंध हटाने, गरीबों को ₹10000 लॉक डाउन भत्ता की मांग पर 8 मई को पूरे जनपद में धरना

(खान अहमद जावेद)
उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुरll राम प्यारे राम जिला सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया माले द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी करके कहा गया है कि
पीएम केयर फंड से सभी मजदूरों की सकुशल घर वापसी की गारंटी करों ,सभी मजदूरों गरीबों को 10 हजार रूपया लाकडाउन भत्ता देने की गारंटी करों ,बिना राशनकार्ड के सभी गरीबों को छ:महीने तक फ्री राशन दो ,लाकडाउन के नाम पर गरीबों -किसानों को (खास तौर )से जमानियां ,और पूरे जिले में पुलिसियां दमन मारना पीटना बंद करों किसानों के फसल और सब्जी खरीद की गांरटी करो आदि सवालों को लेकर प्रदेशब्यापी कार्यक्रम के तहत,8 मई को गाजीपुर कार्यालय समेत पूरे जिले के गाॅव -गाॅव में 10 बजे दिन से शाम चार बजे तक लाकडाउन और दो मीटर दूरी का पालन करते हुए धरना दिया जायेगा तथा ज्ञापन भी सौपा जायेगा तथा अजान से प्रतिबंध हटाने के सवाल को भी उठाया जायेगा