मुस्लिम बुद्धिजीवियों का लाकडाउन को कम से कम चार पांच हफ्ते तक बढ़ाने की अपील

(जावेद बिन अली )
उत्तर प्रदेश गाजीपुर l
कोरोना वायरस का रोजाना बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए भारत के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों से वार्ता करने के बाद सभी लोगों का मत था की कोरोना वायरस संख्या जिस तरफ प्रत्येक दिन रोज बढ़ता जा रहा है lपूरे भारत को रेड जोन घोषित करके पूर्ण रूप से 4 – 5हफ्ता तक लॉक डाउन बढ़ाया जाएl मुस्लिम बुद्धिजीवियों का कहना था कि सबसे पहले देश प्यारा होता है lदेश की हालत को देखते हुए 17 मई की बजाय31 मई तक लॉक डाउन का होना अति आवश्यक हो गया हैl
बनारस के मुफ्ती शहर अब्दुल बातिन नोमानी इमाम खतीब शाही मस्जिद ज्ञानवापी वाराणसी ने अपने विशेष भेंटवार्ता में कहां की देश की मौजूदा हालत को देखते हुए जिस तरह से प्रत्येक दिन संख्या बढ़ती जा रही हैl किसी प्रकार की छूट देने की जरूरत नहीं हैl मुस्लिम समुदाय अपने घरों में रहकर नमाज रोजा पाबंदी से कर रहे हैं lइस्लाम धर्म में हर समय के लिए हर हालात के लिए मोहम्मद सल्लल्लाहो सल्लम ने अपनी बात रख दी हैl उसके मुताबिक हम चलने के लिए तैयार हैं lऔर मैं खास तौर पर गांव और मोहल्ले और शहर के लोगों से गुजारिश कर रहा हूं कि रमजान के मौके पर दिल खोलकर अपने अजीज ,अपने रिश्तेदार ,अपने पड़ोस को बिना बताए हुए मदद पहुंचाने का काम करें !और साथ ही साथ लॉक डाउन होने की वजह से दीनी मदारिस के लोग नहीं पहुंच पाएंगे !उनके लिए अलग से महफूज रकम रख दें