मुहम्मदाबाद/गाजीपुर: बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कुशवाहा समाज के साथ-साथ बिभिन्न वर्ग के प्रबुद्ध लोगों ने महात्मा गौतम बुद्ध जयंती पर भगवान महात्मा बुद्ध को याद करके उनके चित्र पर माल्यार्पण किया यह कार्यक्रम टड़वा के वशिष्ठ कुशवाहा के आवास पर आयोजित किया गया लाख डाउन को देखते हुए एक 1 मीटर की दूरी पर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बैठक की इस कार्यक्रम मैं पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा एवं पूर्व कांग्रेस पार्टी मोहम्मदाबाद विधानसभा के प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा उपस्थित थे श्री जगदीश कुशवाहा ने प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध रूढ़ीवादी व्यवस्था को खत्म करने में अपनी अहम भूमिका निभाई साथ ही साथ उन्होंने अपने उपदेशों के द्वारा मनुष्य के जीने की कला की व्याख्या किया उन्होंने मानव कल्याण के लिए अपने राजपाट को छोड़कर उस मार्ग की तरफ अग्रसर हो गए जहां मोक्ष प्राप्ति का असली मार्ग प्रशस्त होता है
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि यदि लोग महात्मा भगवान गौतम बुद्ध के उपदेशों का समुचित ढंग से पालन करें तो करोना स्वयं भाग जाएगा। विश्व के जिस देशो मे बौद्ध धर्म का पालन हो रहा है आज भी वहां दूर-दूर तक रोना का प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है महात्मा गौतम बुध के उपदेशों में हिंसा का कोई स्थान नहीं है वह मनुष्य के जीवन को सही मायने में जीने के लिए कई उदाहरण प्रस्तुत किए है जिससे मानव कल्याणकारी एवं आत्म निर्भर हो की प्रेरणा प्राप्त होता हैं
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अलगू कुशवाहा, लालू चौधरी, वशिष्ठ कुशवाहा,अशोक कुशवाहा, दर्शन कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, राजेश बिंद,प्रदीप बिंद, आदि लोग उपस्थित रहे।
