मुहम्मदाबाद:स्व0 शहीद अश्वनी यादव के पैतृक आवास पर जनक कुशवाहा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पहुँच कर उन्हें अश्रुपुर्ण श्रद्धांजलि दी। शहीद के परिवार को ईश्वर से प्रार्थना की इस दुःख की घड़ी में अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। ततपश्चात उनकी धर्मपत्नी से मिलकर दुःख की घड़ी में हर सम्भव मदद के लिए आश्वासन दिया।साथ ही साथ शहीदों के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दोहराया। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में डॉ जनक कुशवाहा, राजीव सिंह,देवेंद्र सिंह,राहुल कुमार,रमेश यादव थे।
