अरविंद राय के नेतृत्व में गरीबो में बाटी गयी राशन सामग्री

लौवाडीह(गाजीपुर) :जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर द्वारा अरविंद किशोर राय के नेतृत्व में लौवाडीह में लगभग 100 लोगो राहत सामग्री वितरित की गयी।राहत सामग्री में आटा चावल दाल वितरित किया गया।इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता से बड़ा कोई भी धर्म नही है।आज के समय मजदूर और गरीब के सामने अन्न की समस्या है।सभी लोग आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता प्रदान करे।इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम अरविंद किशोर राय सीताराम राय परमहंस राय वीरेंद्र राय लाल साहब यादव शशिकांत राय बच्चन पांडेय कमलाकांत राय राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।