ग़ाज़ीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने छोटे बच्चों की संस्था में तीन महीने की मासिक शुल्क माफ कर दिया है। डॉ सानंद सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में किसी छात्र से माह का मासिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल, मई, जून की पूर्व निर्धारित मासिक शुल्क किसी भी कक्षा में प्रवेश कराने पर नहीं लिया जाएगा। पुराने हुए प्रवेश पर भी यह निर्णय मान्य होगा। प्रबंधक ने यह निर्णय प्रवेश समिति की बैठक के बाद लिया है। आगे बताया कि जो छात्र प्रवेश ले चुके हैं या प्रवेश लेंगे उनकी ऑनलाइन कक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार चलती रहेंगी। अभिभावक अपने बच्चों का ऑनलाइन प्रवेश करा कर अपनी सीटें सुरक्षित करा सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश के लिए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
