कोरोना :छात्रों को राहत रिवर्डेल ग्लोबल स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया एवं एक्जाम फीस निःशुल्क

गाजीपुर।  जिले के अभिभावकों को अब अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान कराने के लिए कोरोना महामारी में  फीस में बड़ी राहत दिया है। जिले में उच्च शिक्षा में अपनी अलग पहचान बना चुके रिवर्डेल ग्लोबल स्कूल जयनगर एवं रिवर्डेल ग्लोबल स्कूल मुहम्मदाबाद में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दिया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए स्कूल के सचिव वरुण नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से देश की आर्थिक श्रोत बन्द हो गया है। वही आमजनमानस की आर्थिक स्थित बिगड़ सी गयी है। आर्थिक संकट को देखते हुए स्कूल प्रबन्धक ने छात्रों के नामांकन एवं एक्जाम फीस नही लेगा।रिवर्डेल ग्लोबल स्कूल में प्ले ग्रुप से क्लास 4 तक के लिए मुहम्मदाबाद में एवं जयनगर स्थित कार्यालय से प्ले ग्रुप से क्लास 10 तक नामांकन फ्री करा सकते है।उन्होंने बताया कि सीबीएसई पैटर्न पर आधारित स्कूल है। जिसमें योग्य और अनुभवी शिक्षक, कम्प्युटर लैब, खेल मैदान, प्रोजेक्टर  युक्त क्लास रूम, बेहतर स्कूल परिवहन सुविधाओं के साथ ही अन्य शिक्षण सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अभिभावकों के लिए ये अत्यंत हर्ष की बात है कि अब उन्हें अपने बच्चों को गुणत्तापूर्ण और अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान कराने के लिए आस पास के जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। यह सारी सुविधाएं उन्हें हमारे स्कूल में मिलेंगी।