करइल क्षेत्र में गरीबो के लिए मसीहा बने लोकोपायलट नीरज सिंह ,जाने कैसे

करीमुद्दीनपुर:वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लॉक डाउन ने पूरे देश को प्रभावित तो किया ही है मगर इस संकट की घड़ी में समाज में रह रहे महानायकों को देश के पटल पर एक ध्रुव तारे की तरह चमकाने का भी काम किया है ।

उन्हीं में से एक नाम है नीरज सिंह जो वर्तमान में रेलवे ड्राइवर के पद पर कार्यरत है।करइल क्षेत्र के ग्राम सभा रेड़मार अंतर्गत पारो गाव के निवासी है।अवकाश लेकर घर आए थे।उसी समय लाकडाउन होने की वजह से गाव में फँस गए। पिछले एक पखवाड़े से अपने ग्राम सभा व आस-पास के गांव में गरीब परिवारों की जरूरत एवं रोजी रोटी के लिए महानगरों में फंसे हुए मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं ।


लोकोपायलट नीरज सिंह सुबह होते ही जनकल्याण की अपनी संकल्पित यात्रा पर निकल पड़ते हैं जो कि राहत सामग्री के रूप में गरीब परिवारों के बुझते हुए चूल्हे को नई जिंदगी देने का काम करती है और अबतक नीरज सिंह ने लगभग 500 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचा चुके हैं।

राशन सामग्री हो ,नीरज सिंह स्वयं पैक करते हैं तथा निर्धनों एवं बेसहारा लोगों की सूची बनाकर उन की दहलीज तक खुद लेकर जाते हैं । इस बीच राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न महानगरों में क्षेत्र के फंसे हुए युवाओं के लिए भी इनका मोबाइल सदैव सक्रिय रहता है तथा भारत सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों का वे लगातार प्रयोग करते हुए क्षेत्र के फंसे हुए लोगों के कुशल क्षेम उनके राशन तथा उनके स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपना भगीरथ प्रयास जारी रखे हुए हैं ।

अब तक क्षेत्र के दर्जन भर गांव के 12 प्रदेशों के 100 से अधिक लोगों तक भोजन के लिए अधिकारियों से सम्पर्क कर मदद सुनिश्चित कराई है,लोकोपायलट नीरज सिंह कहते हैं कि हालांकि उन्हें अपने प्रयास पर संतुष्टि जरूर है। क्षेत्र में एक कोरोनावायरस योद्धा की तरह काम कर रहे नीरज सिंह ने कुछ अत्यंत निर्धन लोगों को चिन्हित कर उन्हें आर्थिक मदद भी पहुंचाई है।

क्षेत्र के युवाओ आशुतोष पटेल,शशिकांत पांडेय, रत्नेश राय, संतोष पटेल, पंकज सिंह, अवनीश राय, आशुतोष पटेल ,दीपक पटेल, अमरेंद्र पांडेय,आशु गौड़, शिवम पांडेय, सत्यम् पांडेय, सत्यप्रकाश पांडेय दीपक गुप्ता, इंजीनियर योगेश राय आदि का उत्साह उन्हें इस पुनीत कार्य में थकने नहीं देता है और वह लगातार इस महान अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं ताकि क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद किसी भी सेवा से वंचित ना रहे। हालांकि वे इसे एक छोटा सा प्रयास ही मानते हैं । सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ आम गरीबों तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी विभाग के विभिन्न अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहकर लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं ।

साथ ही वह आम जनमानस से मिलकर कोरोना वायरस से बचने तथा लाक डाउन का पालन करने के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करने का भी कार्य करते हैं।