कोरोना संक्रमण से बचाव को कांग्रेस ने ग्रामीणों में बाटे  मास्क

मुहम्मदाबाद। रविवार  को  कांग्रेस   के पूर्व प्रत्याशी अरविंदकिशोर राय  के सौजन्य से सैकड़ो  मास्क का  वितरण मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के  आमघाट, धर्मपुरा, फिरोजपुर , लोचाइन सहित अन्य गावो में  वितरण  किया गया।इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता सीताराम राय बबलू ने लोगों ने लोगों से साफ- सफाई को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की वहीं कहा बार बार हाथ धोएं, अगर बाहर निकलने की खास जरूरत हो तभी निकलें। मास्क लगाना हरगिज न भूलें। वहीं सुरक्षा व लॉकडाउन को लेकर केंद्र व राज्य सरकार ने जो एडवाइजरी जारी की है उसका हम सभी अनुपालन करें। भरोसा दिलाया कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व प्रत्याशी अरविंद किशोर राय  मौजूदा संकट की घड़ी में आपके  साथ हैं।

आगे कहा कि  कि यह अच्छी खबर है अपना जिला अभी कोरोना इफेक्ट से दो  ही मरीज है।जिसमे महिला की इलाज के उपरांत प्रथम रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी से बचाव एवं लॉकडाउन के अनुपालन में सराहनीय काम हो रहा। वितरण में शामिल  वीरेंद्र राय,परमहंस राय ,शशिकान्त राय  महातिम यादव,विनय राय, कपिलदेव राय, त्रिलोकी यादव,मंगरु राम आदि ने लोगों से अपील की कि अभी सारी बातें भूल आपसी सहयोग से कोरोना को हराने का काम करें।